धनबाद:रास्ता विवाद पर मान गए अधिवक्ता, लेकिन अपनी मांग पर अड़े हैंस्वास्थ्य कर्मी, तीसरे दिन भी पेन डाउन हड़ताल जारी

    धनबाद:रास्ता विवाद पर मान गए अधिवक्ता, लेकिन अपनी मांग पर अड़े हैंस्वास्थ्य कर्मी, तीसरे दिन भी पेन डाउन हड़ताल जारी

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद में स्वास्थ्य विभाग की जमीन से रास्ता दिए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन की पेन डाउन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही. शुक्रवार को जिला प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच हुई सहमति के बाद जहां रास्ता दिए जाने का निर्णय लिया गया, वहीं इस फैसले का सदर अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है. शनिवार को जिले भर के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी सदर अस्पताल परिसर में एकजुट हुए और जिला प्रशासन के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि जिस जमीन से रास्ता देने की बात की जा रही है, वह पूरी तरह सदर अस्पताल स्वास्थ्य विभाग की है और उसी जमीन पर एक और मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है.

    सरकार ने खुद इस जमीन का सीमांकन कराया है

    स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि सरकार ने खुद इस जमीन का सीमांकन कराया है और चारों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण भी कराया गया है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर रास्ता देना न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि भविष्य की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी नुकसानदायक होगा.डॉक्टरों ने स्पष्ट कहा कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन अगर इसी जमीन से रास्ता दे दिया गया तो पूरे प्रोजेक्ट पर असर पड़ेगा उन्होंने आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं द्वारा बेवजह स्वास्थ्य विभाग की जमीन से रास्ते की मांग की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है.

    कोई भी व्यक्ति अपने घर या संस्थान की जमीन से रास्ता क्यों देगा

     वही स्वास्थ्य कर्मियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने घर या संस्थान की जमीन से रास्ता क्यों देगा. यह फैसला न केवल अव्यावहारिक है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारों का भी उल्लंघन हैफिलहाल, एक तरफ बार एसोसिएशन की पेन डाउन हड़ताल जारी है तो दूसरी ओर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी विरोध पर अड़े हुए है. ऐसे में जिला प्रशासन के सामने इस विवाद का समाधान निकालना बड़ी चुनौती बन गया है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news