तीन सौ किलोमीटर दूर जेल में बंद कई कुख्यात के सॉफ्ट टारगेट में है धनबाद, कैसे जानिए

    तीन सौ किलोमीटर दूर जेल में बंद कई कुख्यात के सॉफ्ट टारगेट में है धनबाद, कैसे जानिए

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के मुथूट फाइनेंस कांड में अब तक कुल 2 प्राथमिकी दर्ज की गई है .एक प्राथमिकी बैंक मोड़ के थाना प्रभारी पीके सिंह के बयान पर दर्ज हुई है तो दूसरी प्राथमिकी मुथूट फाइनेंस के मैनेजर के बयान पर  दर्ज हुई है. दोनों मामलों में बेउर जेल में बंद राजीव सिंह समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है. अब धनबाद पुलिस राजीव सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर बेउर जेल से धनबाद लेने लाने की तैयारी कर रही है .जानकारी के अनुसार राजीव सिंह बेउर जेल में ही बंद कुख्यात सुबोध सिंह गैंग का संचालन कर रहा है. पूछताछ में अगर सुबोध सिंह का नाम आया तो उसे भी आरोपी बनाया जा सकता है. इधर,मुथूट फाइनेंस की जांच की जिम्मेवारी सराय ढेला थाना प्रभारी को दी गई है. जांच में और भी अ प्राथमिक अभियुक्त बनाए जा सकते हैं .जैसे-जैसे अभियुक्तों का नाम सामने आएगा नाम जुड़ता चला जाएगा.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news