धनबाद, जमशेदपुर के सात हथियार के साथ गए थे रेड लाइट एरिया लच्छीपुर, पढ़िए आगे फिर क्या हुआ 

    धनबाद, जमशेदपुर के सात हथियार के साथ गए थे रेड लाइट एरिया लच्छीपुर, पढ़िए आगे फिर क्या हुआ 

    धनबाद(DHANBAD) : आखिर झारखंड के धनबाद, जमशेदपुर और बिहार के जमुई के रहने वाले यह सात लोग कौन है? आखिर इनको पुलिस के कब्जे से छुड़ाने के लिए इतनी पैरवी  क्यों हो रही थी? क्या इनका कोई क्रिमिनल पृष्ठभूमि है? क्या यह आसनसोल के लच्छीपुर रेड लाइट इलाके में केवल ऐश-मौज  करने गए थे? हथियार के साथ उनके जाने का मकसद क्या था? इन सब बातों की जांच चल रही है. सूत्रों के अनुसार धनबाद, जमशेदपुर और बिहार के सात लोग गए थे आसनसोल के रेड लाइट एरिया लच्छीपुर, साथ में हथियार भी ले गए थे. लेकिन पुलिस की पकड़ में आ गए. पुलिस ने कुल सात लोगो  को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में एक बिहार के जमुई का रहने वाला है, जबकि 6 धनबाद और जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले है. उनके पास से एक राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल, 6 राउंड कारतूस और 35000 रुपए बरामद किए गए है. 

    हथियार के अलावा झारखंड नंबर की दो कार भी बरामद हुई है 
     
    आरोपियों के पास झारखंड नंबर की दो काले रंग की कार भी बरामद हुई है. साथ ही मोबाइल फोन भी पुलिस के हाथ लगे है. यह लोग हथियार लेकर रेड लाइट एरिया में केवल मौज करने गए थे या फिर इनकी मनसा कुछ और थी. इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इनका कोई अपराधिक इतिहास तो नहीं है? पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की शाम नियामतपुर  चौकी के ड्यूटी ऑफिसर को सूचना मिली कि दो काले रंग की महंगी कार से 6-7 अज्ञात व्यक्ति लच्छीपुर पहुंचे है. राइफल और पिस्तौल लेकर घूम रहे है. इससे  इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. उसके बाद ड्यूटी अफसर ने मामले की जानकारी नियामतपुर चौकी प्रभारी और कुल्टी थाना प्रभारी को दी. उसके बाद पुलिस टीम रात को लच्छीपुर गेट पर पहुंची और आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. 

    शुक्रवार की रात पुलिस ने रगेद  कर पकड़ा 
     
    रात करीब 12 बजे पुरानी जीटी रोड के रास्ते दो काले रंग की कार नियामतपुर की ओर जाती दिखाई दी. पुलिस ने दोनों कारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगी. पुलिस टीम ने पीछा कर जीटी रोड पर लच्छीपुर के सामने सड़क पर दोनों वाहनों को रोक लिया. तलाशी के दौरान एक कार के अंदर चालक सहित चार व्यक्ति और दूसरे कार में चालक सहित तीन व्यक्ति पाए गए. कार से एक राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल और 6 राउंड कारतूस भी बरामद हुए. उसके बाद पुलिस ने सातों को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में युवकों ने कोई सटीक जवाब नहीं दिया कि वह हथियार के साथ आखिर  क्यों आए थे. साथ में उन लोगों ने जिस थाना में अपने घर होने की बात बताई, वहां की पुलिस से संपर्क कर उनके क्राइम इतिहास को जानने की कोशिश की जा रही है. इस बीच यह भी बताया जाता है कि शनिवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से चार को पुलिस रिमांड पर देने का कोर्ट ने आदेश दिया. 

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news