कोयला अधिकारियों को मिल सकता है दीपावली का तोहफा, जानिए किस मद में पायेंगे भुगतान

    कोयला अधिकारियों को मिल सकता है दीपावली का तोहफा, जानिए किस मद में पायेंगे भुगतान

    धनबाद(DHANBAD): कोयला अधिकारियों को दीपावली का तोहफा मिलेगा. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो दिवाली के पहले उनके पीआरपी यानी परफॉर्मेंस रिलेटेड पे का भुगतान हो जाएगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बीसीसीएल के 1900 सहित कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों के 20000 अफसरों को यह भुगतान मिलेगा. कोयला अधिकारियों को दो लाख से लेकर पांच लाख तक का भुगतान मिल सकता है. आपको बता दें कि वेतन से अलग हरेक वर्ष कोयला अधिकारियों को पीआरपी का भुगतान मिलता है. बता दें कि कोयला मजदूरों को इस वर्ष दुर्गा पूजा में ₹76500 बोनस के मद में मिले हैं. यह बात अलग है कि ठेका मजदूरों के साथ इस बार भी पहले की तरह छल किया गया. मजदूर संगठनों ने बोनस की बैठक में उनकी बातें उठाई जरूर लेकिन यह बात उत्साह में अधिक और विश्वास में कम था. नतीजा हुआ कि ठेका मजदूरों को कोई भुगतान नहीं मिला. आश्चर्य तो इस बात का होता है कि उन्हीं मजदूरों के नाम पर राजनीति चमकाने वाले नेता भी जमीन पर इसको लेकर कोई ना आंदोलन किए और ना ही कोई दबाव बनाया.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news