धनबाद नहीं भूल सकता अमिताभ चौधरी को ,जाने किसने और कब कही  यह बातें 

     धनबाद नहीं भूल सकता अमिताभ चौधरी को ,जाने किसने और कब कही  यह बातें 

    धनबाद(DHANBAD) - पूर्व प्रशासक ,कई खेल संघों से जुड़े और जेपीएससी के अध्यक्ष रहे अमिताभ चौधरी को कोई कैसे भूल सकता है.  जो भी एक बार उनके संपर्क में आया, उनका होकर रह गया.  जहां भी रहे अपनी अमिट छाप छोड़ी.  यही कारण है कि लोग आज कहते हैं कि अमिताभ चौधरी की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. आज धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने रणधीर वर्मा स्टेडियम के अपने कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा की.  

    काफी संख्या में लोग जुटे और अपने अनुभव को साझा किया.  लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी.  धनबाद से उनका विशेष लगाव  रहा है.  धनबाद के अधिसंख्य खिलाड़ियों को वह नाम से  जानते थे और उन्हें प्रोत्साहित करते थे.  धनबाद में वह  अत्याधुनिक स्टेडियम देखना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने हर संभव प्रयास भी किया.  पिछली बार जब धनबाद आए थे तो कहा था कि सरकार से जमीन की मांग की गई है ,जमीन मिलते ही स्टेडियम का निर्माण करा दिया जाएगा.  धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता.  उनके प्रति हम लोगों की सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके बचे हुए कार्यों को पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करे.  

    मनोज सिंह ने कहा कि बहुत सारे मैच उन्होंने धनबाद की झोली में डाली.  आज के युवा खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है.  खिलाड़ियों को हम आश्वस्त करते हैं कि पूर्व की तरह उन्हें हर सुविधाएं मिलती रहेंगी और वह धनबाद का नाम रोशन करें, अपने अंदर की खेल भावना को जगाएं और अमिताभ सर के कामों से प्रेरणा ले. 

    रिपोर्ट : प्रकाश 

     

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news