धनबाद: रामधीर सिंह की पत्नी के बाद स्व सूर्यदेव सिंह की पत्नी ने भी कर दी निगम चुनाव लड़ने की घोषणा,जानिए कैसे बदल रहा चुनावी समीकरण

    धनबाद: रामधीर सिंह की पत्नी के बाद स्व सूर्यदेव सिंह की पत्नी ने भी कर दी निगम चुनाव लड़ने की घोषणा,जानिए कैसे बदल रहा चुनावी समीकरण

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद का मेयर पद 2010 के बाद 2022 में भी महिलाओं के लिए आरक्षित क्या हो गया, रोज-रोज दृश्य बदल रहे हैं. नए-नए दावे किए जा रहे हैं. घर में भी फुट की स्थिति है. धनबाद के मजबूत घराने सिंह मेंशन में भी इस निगम चुनाव ने दरारें डाल दी हैं.  धनबाद की पहली महिला मेयर इंदु देवी के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद सूर्यदेव सिंह की पत्नी कुंती देवी ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. कुंती देवी ने सोमवार को चुनाव लड़ने की घोषणा की तो वही इंदु देवी का कहना है कि सिंह मेनशन से कोई भी चुनाव लड़े ,वह तो चुनाव लड़ेगी ही. इधर, कुंती देवी का कहना है कि घर में बैठे-बैठे मन नहीं लग रहा है ,इसलिए सक्रिय राजनीति में उतरने की कोशिश कर रही हूं. मामला चाहे जो भी हो लेकिन इस निगम चुनाव ने कई रंग दिखाए हैं. कुंती देवी और   इंदु देवी सगी बहने हैं. इंदु देवी तो अपनी बहू आसनी सिंह के साथ प्रचार में भी उतर गई है. 2 दिन पहले उन्होंने धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह से मुलाकात की थी. सिंदरी में भी समर्थकों से मिली थी. निगम चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर सिंह मेंशन में पहले से ही खींचतान चल रहा था .पहले सूर्यदेव सिंह के छोटे बेटे सिद्धार्थ गौतम ने घोषणा की कि वह चुनाव लड़ेंगे लेकिन निगम सीट महिला के लिए आरक्षित हो गया. उधर, रामधीर सिंह की बहू आसनी सिंह ने उसी दिन अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर कहा कि अगर तीन बच्चों की बाध्यता लागू हुई तो वह तो चुनाव नहीं लड़ पाएंगी लेकिन उनकी सास इंदु देवी मेयर  का चुनाव लड़ेगी. अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है कि कुंती देवी ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है .अगर दोनों बहने आमने-सामने होती हैं तो चुनाव दिलचस्प होगा. आपको बता दें कि चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों की सूची काफी लंबी थी, लेकिन अचानक सीट महिला के लिए आरक्षित हो जाने के कारण कई लड़ने वाले अपने पत्नियों को खड़ा करने की तैयारी कर रखी है .कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस बार धनबाद नगर निगम का चुनाव काफी दिलचस्प होगा.

    रिपोर्ट:सत्यभूषण सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news