धनबाद: हिलटॉप आउटसोर्सिंग पर चला प्रशासनिक डंडा, आधा दर्जन वाहन किए गए पुलिस के हवाले

    धनबाद: हिलटॉप आउटसोर्सिंग पर चला प्रशासनिक डंडा, आधा दर्जन वाहन किए गए पुलिस के हवाले

    धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल के गोंदू डीह में काम कर रही हिल टॉप आउटसोर्सिंग कंपनी का सोमवार को प्रशासनिक टीम ने औचक निरीक्षण किया. कई अनियमिताएं सामने आई .आधा दर्जन वाहनों को जब्त किया गया.  टास्क फोर्स द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कंपनी नहीं कर रही थी.

    उपायुक्त के निर्देश पर हिल टॉप हाई राइज आउटसोर्सिंग का औचक निरीक्षण 

    उपायुक्त   वरुण रंजन के निर्देश पर सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी  उदय रजक, जिला खनन पदाधिकारी  मिहिर सालकर, जिला परिवहन पदाधिकारी  दिवाकर सी द्विवेदी, राज्य कर पदाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पदाधिकारी सहित जिला खनन टास्क फोर्स की टीम के अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के गोंदुडीह में संचालित हिल टॉप हाई राइज आउटसोर्सिंग का औचक निरीक्षण किया.

    इस दौरान टीम ने जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है या नहीं, की जांच की. जांच में पाया गया कि हिल टॉप हाई राइज आउटसोर्सिंग में निर्देशों का अनुपालन नहीं हो रहा है. साथ ही कई अनियमितता भी उजागर हुई. जिसमें आउटसोर्सिंग में अलग अलग प्रवेश एवं निकास द्वार के स्थान पर एक ही द्वार पाया गया. वहीं ड्रेस के साथ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे इत्यादि भी नहीं मिले.
    इसके अलावा जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में आउटसोर्सिंग परियोजना से निकलने  एवं रेलवे साइडिंग तक पहुंचने पर, दोनों स्थानों पर लोड कोयले का वजन करने का निर्देश दिया गया था. जिसका पालन हिल टॉप हाई राइज में नहीं किया जा रहा था.

    टीम ने आउटसोर्सिंग कंपनी में प्रयोग करने वाले वाहनों की जांच  की. इस क्रम में 6 वाहनों में फिटनेस, इंश्योरेंस सहित मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न नियमों का उल्लंघन पाया गया. उल्लंघन करने वाले ऐसे 6 वाहनों को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया गया.
    टीम द्वारा आबादी क्षेत्र से आउटसोर्सिंग की दूरी का मिलान भी किया जाएगा. साथ ही प्रदूषण बोर्ड की शर्तों का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी.नियमों का उल्लंघन होने पर आउटसोर्सिंग कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी. जांच के क्रम में पाये गए तथ्यों की रिपोर्ट उपायुक्त को दी जाएगी. जिसके बाद आउटसोर्सिंग कंपनी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news