उपायुक्त ने कृषि निदेशक झारखंड के साथ की बैठक, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा


पलामू (PALAMU): राज्य स्तरीय टीम ने पलामू जिले में कम वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा किया और वहां की समस्याओं से अवगत हुए. राज्य स्तरीय टीम में कृषि निदेशक झारखंड निशा उरांव, निदेशक पशुपालन झारखंड शशि प्रकाश झा, निदेशक भूमि संरक्षण झारखंड डॉक्टर सुभाष सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक पलामू, उप कृषि निदेशक झारखंड ने भ्रमण किया. साथ में जिला कृषि पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी इस दौरे के दौरान मौजूद रहे.
कम वर्षा से उत्पन्न स्थिति पर विचार विमर्श
उपायुक्त अंजनेयुलू दोड्डे ने अपने कार्यालय वेश्म में कृषि निदेशक निशा उरांव के साथ बैठक कर जिले में कम वर्षा से उत्पन्न स्थिति, फसल अच्छादन, पशुचारा, सिंचाई सुविधा इत्यादि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. बैठक में निदेशक कृषि ने पलामू जिले में कम वर्षा से उत्पन्न स्थिति पर चिंता जाहिर की तथा उन्होंने उपायुक्त से इस परिस्थितियों के समाधान के लिए विचार विमर्श किया. इस मौके पर उप विकास आयुक्त, कृषि पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे.
रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू
4+