विसर्जन जुलूस की निगरानी करने निकलें उपायुक्त और एसएसपी, सुरक्षा के कड़े इंतेजाम  

    विसर्जन जुलूस की निगरानी करने निकलें उपायुक्त और एसएसपी, सुरक्षा के कड़े इंतेजाम  

    रांची(RANCHI): दुर्गा मां की विदाई आज कई पूजा पंडालों से की जा रही है. विसर्जन जुलूस में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के विसर्जन में शामिल हैं. भीड़ को देखते हुए रांची पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर हैं. खुद रांची उपायुक्त राहुल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं.

    देर शाम उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील इलाके मेन रोड के इकरा मस्जिद के पास पहुंच कर विसर्जन जुलूस को पार कराया. वहीं वहां सुरक्षा में तैनात जवानों और पुलिस अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिया. रांची शहर वासियों में दुर्गा पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा गया. विसर्जन में भी लोग नम आँखों से मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. 

    दशमी को भी उपायुक्त और एसएसपी कर रहे थे शहर भ्रमण 

    दशमी को भी देर रात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने उपायुक्त और एसएसपी बाइक से शहर का भ्रमण कर रहे थे. उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवानों ने बाइक से ही शहर का भ्रमण किया था. इस दौरान विभिन्न पूजा पंडाल में जा कर उपायुक्त और एसएसपी ने वहां की स्तिथि का जायजा लिया था.     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news