देवघर: टोटो चोर गैंग का पर्दाफाश, कुख्यात महेंद्र दास गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार

    देवघर: टोटो चोर गैंग का पर्दाफाश, कुख्यात महेंद्र दास गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार

    देवघर(DEOGHAR): देवघर पुलिस ने अंतर्राज्यीय टोटो चोर गैंग का उदभेदन करने में सफलता प्राप्त की है. कुख्यात महेंद्र दास गैंग के 9 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. इस गैंग द्वारा झारखंड में टोटो गाड़ी की लूट कर बिहार में बेचा जाता था. देवघर का रिखिया थाना क्षेत्र बिहार से सटा होने के कारण इस क्षेत्र में टोटो गाड़ी की लूट आए दिन हुआ करती थी. थक हार कर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया. इस टीम द्वारा अंतर्राज्यीय अपराधी महेंद्र दास के 9 सदस्य को गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 3 टोटो गाड़ी और 4 बैटरी को बरामद किया है.

    टोटो की चोरी कर बिहार में बेचा जाता था

    इस गैंग द्वारा झारखंड में टोटो की चोरी करने के बाद आसानी से बिहार में खपाया जाता था. जानकारी देते हुए SDPO देवघर ने बताया कि इस गैंग के मुख्य सरगना महेन्द्र दास की तलाश जोरशोर से की जा रही है. पुलिसिया कार्रवाई से रिखिया और अन्य क्षेत्रों में हो रही टोटो की चोरी पर अंकुश लगने की संभावना जताई जा रही है. इस गैंग के उदभेदन करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की बात SDPO ने की.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news