देवघर: मनीष झा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार   

    देवघर: मनीष झा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार   

    देवघर(DEOGHAR): देवघर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का उदभेदन कर दिया है. बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के शिक्षा सभा चौक के समीप अंधाधुंध फायरिंग कर 1 की हत्या कर दी गई थी. ताबड़तोड़ फायरिंग में पास खड़े एक युवक को भी गोली लगी थी, जिसका सदर अस्पताल में इलाज़ चल रहा है. इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि गैंगवार में आपसी वर्चस्व को लेकर कल मनीष झा की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी.

    आपसी दुश्मनी में चली गोली

    एसपी ने बताया कि बाबा परिहस्त गैंग का सदस्य मनीष झा और आशीष मिश्रा गिरोह से संबंधित रोहित कुमार के बीच आपसी दुश्मनी चल रही थी. मनीष द्वारा लगातार रोहित को प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट भी किया था. इसी का बदला रोहित ने मनीष की हत्या गोली मार कर कर दी. एसपी ने बताया कि हत्या में शामिल अभियुक्त रोहित और उपेंद्र राउत उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया है. इसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, जिंदा कारतूस के अलावा खोखा बरामद किया गया है. वहीं घटना के समय इनका साथ देने वाले अन्य 5 सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यानि कुल 7 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य गिरफ्तार 5 अपराधकर्मियों के पास से पुलिस ने 1 देसी पिस्टल, मैगज़ीन,8 जिंदा गोली बरामद किया है.

    गैंग के बाकी सदस्यों की गिरफ़्तारी भी जल्द

    एसपी ने बताया कि दोनों गैंग के बाकी सदस्यों की पहचान हो चुकी है, जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गौरतलब है कि इनदिनों लगातार अपराधियों द्वारा अंतराल-अंतराल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहने के कारण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन 24 घंटे के अंदर इन अपराधियों की गिरफ्तारी से पुलिस को कुछ राहत मिली होगी.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news