देवघर : अब AI से फेक न्यूज़ पर लगेगी लगाम,  AI की मौजूदा स्थिति और भविष्य के बारे में डाला गया प्रकाश, जानिए

    देवघर : अब AI से फेक न्यूज़ पर लगेगी लगाम,  AI की मौजूदा स्थिति और भविष्य के बारे में डाला गया प्रकाश, जानिए

    देवघर (DEOGARH) : आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस है. प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा आज ही के दिन 1966 में प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था. इसी कड़ी में आज 57 वॉ राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया. इस वर्ष आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कृत्रिम मेघा नामक विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. देवघर के सूचना भवन में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया. सूचना भवन में देवघर डीसी विशाल सागर की मौजूदगी में तमाम पत्रकार शामिल हुए. मौजूद सभी लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मौजूदा स्थिति और भविष्य बारे में प्रकाश डाला.

    अविष्कार के प्रति सकारात्मक सोच

    इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से फेक न्यूज़ पर लगाम लगेगी.  इससे बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न नहीं होगी. समय की मांग के अनुसार इस वक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आवश्यकता है. हालांकि भविष्य में आगे क्या होगा इसका कोई नहीं जानता है. उपायुक्त ने बताया कि सकारात्मक सोच नया अविष्कार के प्रति रखनी चाहिए. एक समय था जब मोबाइल के दुष्परिणाम से अवगत हुए थे आज वही मोबाइल रोजमर्रा की जिंदगी बन गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news