देवघर: मीना बाजार अगलगी मामला, 4 दिन में दो बार आग लगने के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली, मुआवजा का दिया गया आश्वासन

    देवघर: मीना बाजार अगलगी मामला, 4 दिन में दो बार आग लगने के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली, मुआवजा का दिया गया आश्वासन

    देवघर (DEOGHAR):  देवघर शहर के बीचोंबीच स्थित मीना बाजार में 4 दिन में दो बार अगलगी की घटना घटी है.पहली घटना 14 जनवरी को घटी थी जिसमें दो दुकान जलकर नष्ट हो गया था और दूसरी अगलगी की घटना बीती देर रात घटी है जिसमें तीन दर्जन से अधिक दुकान जलकर खाक हो गई. मीना बाजार दुकानदार संघ द्वारा  पूरे परिसर को सीसीटीवी से लैस, मूलभूत सुविधाएं मुहैया और सुरक्षा की मांग लगातार की जाती आ रही थी लेकिन न तो नगर निगम प्रशासक और न ही जिला प्रशासन इस ओर ध्यान दी. बीती रात अगलगी की घटना के बाद जिला उपायुक्त विशाल सागर के आदेश पर आज मीना बाजार परिसर का एसडीओ रवि कुमार, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा सहित बिजली विभाग के पदाधिकारी ने जायजा लिया गया.

    मीना बाजार का होगा कायाकल्प और पीड़ित दुकानदारों को मिलेगा मुआवजा 

    अगलगी की घटना के बाद प्रशासन की नींद खुली और एसडीओ औऱ नगर आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ मीना बाजार का निरीक्षण कर दुकानदारों के नुकसान का आकलन किया. मौके पर नगर आयुक्त ने बताया कि मीना बाजार में निगम द्वारा बेहतर से बेहतर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी. वही सदर एसडीओ ने कहा कि पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा के लिए सरकार को लिखा जाएगा. एसडीओ ने कहा कि मीना बाजार में अब पक्का का सुसज्जित ढंग से दुकान का निर्माण कराया जाएगा. निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों को पीड़ित दुकानदारों के रोष का सामना भी करना पड़ा.

     रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news