देवघर: दबंगों ने एक ही परिवार के 3 भाइयों पर किया जानलेवा हमला, सभी घायल, पढ़ें रंजिश की वजह  

    देवघर: दबंगों ने एक ही परिवार के 3 भाइयों पर किया जानलेवा हमला, सभी घायल, पढ़ें रंजिश की वजह  

    देवघर(DEOGHAR):देवघर के मधुपुर में दबंगों द्वारा लाठी,डंडे और रॉड से पीटपीट कर तीन भाइयों को लहूलुहान कर दिया है.मामला मधुपुर थाना क्षेत्र के बाबन बीघा मुहल्ला की है.पीड़ितों ने थाना में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है.

     पूजा का प्रसाद खाते वक़्त दबंगों ने किया जानलेवा हमला

     मधुपुर के बाबन बीघा के रहने वाले पप्पू साह अपने भाई अंशु औऱ आकाश के साथ प्रसाद खा रहे थे तभी गांव के ही शंकर ठाकुर अपने सहयोगियों के साथ आया और गाली गलौज करते हुए लाठी ,डंडे और रॉड से मारने लगे. 

    पढ़ें पीड़ित ने मामले मे क्या कहा

     पीड़ित पप्पू साह द्वारा बताया गया है कि शंकर ठाकुर नशे की हालत में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बुरी तरह मारा है.जिससे तीनों भाइयों को गंभीर चोटें आई है.घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है.पीड़ितों द्वारा शंकर ठाकुर और अन्य को नामजद बनाते हुए थाना में शिकायत की गई है.फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.  

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news