महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवघर बना प्रेरणा स्थल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रिमांड होम और वन स्टॉप सेंटर का लिया जायजा

    महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवघर बना प्रेरणा स्थल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रिमांड होम और वन स्टॉप सेंटर का लिया जायजा

    देवघर (DEOGHAR): केंद्र सरकार में महिला और बाल विकास विभाग की मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज देवघर पहुँची है. वहीं जिला के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने परिसदन में उनसे मुलाकात कि है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र और रिमांड होम का भी जायजा लिया है. इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में बच्चों और महिलाओं से जानकारी ली है. वहीं केंद्रीय मंत्री ने मीडिया को बताया की देवघर में उनके विभाग की योजनाओं का बेहतर तरीके से कार्य किया जा रहा है और रिमांड होम में रह रही बच्चियां भी हुनरमंद बन रहीं हैं. साथ ही बच्चियाँ यहाँ वोकेशनल कोर्स सिख कर आत्मनिर्भर बन रहीं हैं. वहीं महिलाओं को हर व्यवस्था और मदद सुनिश्चित कराने के लिए वन स्टॉप सेंटर में भी फिलहाल 7  महिलाएं इसका लाभ ले रहीं हैं.

    केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर कहा कि इस दौरान भारत का तेजी से विकास हुआ है. साथ ही देश खूब आगे भी बढ़ रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इतने काम किये हैं जिसका लाभ देशवासियों को हुआ है. यही कारण है कि भारत पूरी दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है. अन्नपूर्णा देवी के साथ जिला के वरीय अधिकारियों की टीम भी मौजूद थी.

    रिपोर्ट: ऋतुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news