देवघर(DEOGHAR): देवघर के वीआईपी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ. चिकित्सक पर इलाज़ में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मरीज की मौत होने पर मृतक के परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामले को शांत कराया गया. दरअसल, हार्ट अटैक का एक मरीज अहले सुबह क्लीनिक में भर्ती होने आया. लेकिन वो मरीज ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रहा. कुछ घंटे में ही उसकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा पैसा लेने के बाद भी इलाज़ में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया गया.
देखते ही देखते आसपास के लोग भी इकट्ठा होने लगे. मामला उग्र रूप लेने ही वाला था कि समय पर पुलिस पहुंच गई. काफी समझाने के बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए. चिकित्सक द्वारा जानकारी दी गई कि हार्ट अटैक का मामला था. इन्हें पेसमेकर लगाने की जरूरत थी, इसलिए इन्हें बाहर रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिजन बाहर नही ले गए.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
Thenewspost - Jharkhand
4+

