देवघर: मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, पीएम मोदी का किया पुतला दहन

    देवघर: मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, पीएम मोदी का किया पुतला दहन

    देवघर(DEOGHAR): दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिए जाने के बाद झारखंड में आप नेताओं के बीच केंद्र सरकार के प्रति काफी गुस्सा है. आप नेताओं द्वारा केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया जा रहा है. दरअसल, आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने 5 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है. उसके विरोध में देवघर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्थानीय टावर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया.

    मौके पर बोलते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के प्रति देशभर में लोगों का मिल रहा अपार जनसमर्थन से डर गई है. यही कारण है कि स्वच्छ छवि वाले पार्टी को किसी न किसी रूप में एजेंसियों का गलत उपयोग कर परेशान किया जा रहा है. इसका बदला भाजपा को आने वाला चुनाव में जनता द्वारा लिया जाएगा.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news