देवघर:बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपया निकालकर वापस घर लौट रही महिला से छिनतई, अज्ञात अपराधियों ने पैसे से भरा बैग लूटा


देवघर(DEOGHAR): देवघर में दिनदहाड़े दो अज्ञात अपराधियों ने एक महिला से 64 हजार 100 रुपए समेत बैंक पासबुक से भरे बैग की छिनतई कर ली. और मौके से फरार हो गये. ये पूरी घटना सारठ थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर सारठ पालाजोरी मुख्य मार्ग स्थित कब्रिस्तान समीप की बताई जा रही है.
घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने महिला के साथ की छिनतई
जानकारी के मुताबिक सारठ थाना क्षेत्र के कचुवाबांक गांव निवासी समसा बीबी अपनी बेटी की शादी के लिए कुछ सामान खरीदने के लिए बैंक से पैसे निकालने पहुंची थी.जहां उन्होने सैंट्रल बैंक से 50 हजार रुपए की निकासी की, और घर से लाये 14 हज़ार 1 सौ रूपये दोनों मिलाकर एक बैग में रख ली.बैंक से पैसा निकासी कर महिला पैदल ही जा रही थी, इसी बीच पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने पीछे से हमला बोल कर महिला के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया.
रुपया छिनतई होने से महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है
बताया जा रहा है कि दो अपराधकर्मी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये और महिला से पैसों से भरा बैग को छीनकर फरार हो गए.घटना की सूचना महिला ने थाना पहुंच पुलिसकर्मी को दी.फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.इधर रुपिया छिनतई होने से महिला का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.
रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा
4+