70 साल बाद धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को फिर से चालू कराने की मांग 

    70 साल बाद धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को फिर से चालू कराने की मांग 

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में पिछले 70 वर्षों से रनवे बना हुआ है. उस रनवे का इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध में हुआ था. अंग्रेजों के शासनकाल में बने इस एयरपोर्ट की लंबाई 1745 गुणा 30 मीटर है. सांसद विद्युत वरण महतो ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व क्षेत्र के लोगों से यहाँ एयरपोर्ट बनाने का वायदा किया. जनता ने उन्हें झोली भर-भर कर आशीर्वाद दिया. लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना. 2019 के चुनाव में भी जीतने पर एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की. तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भूमिपूजन भी कर दिया. बताया गया कि 240 एकड़ में एयरपोर्ट का निर्माण होगा. 72 सीटों वाली विमान यहां से उड़ान भर सकेगी. लेकिन आज तक नतीजा शून्य है. स्थिति जस की तस बनी हुई है. सांसद विद्युत वरण महतो इस मामले में उदासीन बने हुए हैं. अब इस मुद्दे पर क्षेत्र की जनता उनसे जवाब मांग रही है. वे क्षेत्र से ग़ायब हैं. जल्द से जल्द धालभूमगढ़ एयरपोर्ट बनाने का मार्ग प्रशस्त की जाए, ताकि क्षेत्र का विकास हो. एक सप्ताह में इस मामले में कोई सकारात्मक पहल नहीं होने पर क्षेत्र की जनता चरणबद्ध आंदोलन करेगी. भोंपू बजाओ, सांसद को जगाओ आंदोलन करने से लेकर इस मामले में दिल्ली मार्च भी की जायेगी.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news