फ्लाईओवर के पास युवक का शव बरामद, नहीं हो सकी पहचान, हत्या की आशंका

    फ्लाईओवर के पास युवक का शव बरामद, नहीं हो सकी पहचान, हत्या की आशंका

    रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के कांटाटोली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जानकारी के अनुसार कांटाटोली में बनाए जा रहे फ्लाईओवर के ठीक पास एक गड्ढे में एक युवक का शव बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ले रही है.

    जांच में जुटी पुलिस

    बता दें कि आज सुबह जब कुछ मजदूर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए गए थे. तब उन्हें एक गड्ढे के अंदर एक युवक का शव दिखा. जिसके बाद मजदूरों ने खादगढ़ा थाना को इसकी जानकारी दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर शव को गढ्डे से बाहर निकाल कर मृतक युवक की पहचान कर रही है. जानकारी के अनुसार युवक का उम्र 35 से 40 उम्र के बीच बताई जा रही है. लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं पुलिस द्वारा शव की पहचान नहीं हो पाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

    हत्या की आशंका

    फिलहाल पुलिस इस घटना में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि युवक का पहले हत्या किया गया है. जिसके बाद किसी को शक ना हो इस लिए शव को गड्ढें में डाल दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news