रेलवे ट्रैक में मिला युवक-युवती का शव, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस


गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक और एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया. घटना धनबाद गया रेलखंड और गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी रेल स्टेशन की है. युवक युवती का शव रेलवे ट्रैक में दिखने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद इस घटना की जानकारी चिचाकी रेलवे स्टेशन मास्टर को दी गई. वहीं स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी धनबाद के गोमो जीआरपी थाना प्रभारी को दी. जिसके बाद इन शवों की पहचान की जा रही है.
जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में ये युवक और युवती कौन है ये अब तक स्पष्ट नही पाया, जीआरपी की माने तो ये कयास लगाया जा रहा है दोनो प्रेमी जोड़े थे. किसी कारण से दोनो से आत्महत्या किया. वहीं आस पास के ग्रामीणों से भी इस बात की पूछताछ की जा रही है. फिलहाल गोमो जीआरपी अब घटनास्थल पहुंच कर दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार
4+