SARAIKELA: तीन साल की मासूम के साथ पेड़ से झूलता मिला मां का श'व, राजनगर में सनसनी

    SARAIKELA:  तीन साल की मासूम के साथ पेड़ से झूलता मिला मां का श'व, राजनगर में सनसनी

    सरायकेला (SARAIKELA) - जिला के राजनगर में मां और तीन वर्षीय बेटी का नीम के पेड़ से झूलता हुआ शव मिला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी के बाद राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा.

     

     

    हिरासत में पति

    बता दें कि राजनगर थाना से महज 1 किलो मीटर घुटुसाई में सड़क किनारे नीम के पेड़ पर एक मां और उसकी 3 साल की मासूम बेटी का शव लटकता मिला. ग्रामीणों के मुताबिक घटना सुबह लगभग 5 बजे की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ये दोनों मां-बेटी हैं. दोनों के आखरी बार गांव के कुएं से पानी भरते हुए देखा गया था. घटना की सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों के शव को पेड़ से उतारा. पुछताछ के लिए महिला के पति को हिरासत में लिया गया है.

    हत्या की आशंका

    पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि महिला और बच्चे के शव की ऊंचाई को देखा जाये, तो यह मामला आत्महत्या का नहीं लग रहा है. पति से पूछताछ की जा रही है. उचित जांच के बाद ही मामले का सच सामने आ पाएगा.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news