जमशेदपुर में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, जानिए क्या है मामला

    जमशेदपुर में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या,  जानिए क्या है मामला

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ता जा रहा है. आए दिन जमशेदपुर में लूटपाट, छेड़खानी, चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. लेकिन अब तो अपराधियों द्वारा हत्या जैसे संगीन अपराध घर रही है. ऐसा ही एक ताजा मामला जमशेदपुर स्थित मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत पारस नगर से सामने आय़ा है, जहां अज्ञात अपराधियों द्वारा ऑटो चालक को पीट-पीटकर हत्या कर शव को ऑटो में छोड़ कर फरार हो गए है.

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    उलीडीह थाना कि पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा ऑटो चालक की हत्या की जानकारी दी गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंची और मृत व्यक्ती को एमजीएम अस्पताल ले गई. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत युवक की पहचान मनोज राय के रूप में की गई है. मनोज की मौत की खबर सुनते ही लोगों द्वारा स्थानीय थाना में जमकर हंगामा किया और शराब दुकानदार पर हत्या का आरोपी लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. साथ ही पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की गिरफ्तारी मे जुट गई है.  

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news