शर्मनाक! कूड़े के ढेर से नवजात का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    शर्मनाक! कूड़े के ढेर से नवजात का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, जिसने मानवता व रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. दरअसल धनबाद के एक इलाके से सोमवार की सुबह कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया. जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है.

    कूड़े में फेंका हुआ था बच्ची का शव

    घटना धनबाद के रांगाटांड़ रेलवे कॉलोनी का है जहां सोमवार की सुबह कचरा में एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी की ही एक महिला सुबह घर का कचरा फेंकने गई थी. तभी उसने कचरे के ढेर में एक बच्ची का शव देखा. शव की  खबर सुनकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. जिसके बाद स्थानीयों लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

    स्थानीय लोगों में आक्रोश

    बता दें कि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से आरोपी को पकड़ने की गुहार लगाई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा सुनाए. ताकि फिर किसी की भी ऐसा करने की हिम्मत ना हो.  

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    स्थानीय पुलिस ने बताया कि फिलहाल बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है ताकि आरोपी का जल्द पता लगाया जा सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news