कुएं से मिला 8 माह के लापता मासूम का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पढ़ें पूरी खबर

    कुएं से मिला 8 माह के लापता मासूम का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पढ़ें पूरी खबर

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह के नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियाटांड़ से बीती रात से गायब 8  माह के मासूम बच्चे का शव आज बुधवार की दोपहर घर से महज 3 सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित एक कुएं से बरामद किया गया. जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    छत पर सो रहा बच्चा अचानक हुआ गायब

    घटना की मिली जानकारी के मुताबिक सियाटांड़ कुंदन कुमार के 8 महीने का बच्चा शिवांग कुमार अपने परिजनों के साथ कल रात में छत पर सो रहा था.  रात में अचानक बच्चा गायब हो गया. जब परिजनों ने काफी खोजबीन करने पर जब बच्चा नहीं मिला तो देर रात को ही प्रशासन को भी सूचना दी गई.

    पुलिस हर एंगल से कर रही है मामले की जांच

    आगे की कार्रवाई में जुटी है. परिजन पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.. वहीं एसडीपीओ ने कहा बच्चे की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही नवडीहा थाना प्रभारी खोजबीन शुरू किया था.  सुबह खोजबीन के बरामद हुआ. प्रशासन हर एंगल से जांच कर रही है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news