लोहरदगा: मां समेत 3 बच्चों का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    लोहरदगा: मां समेत 3 बच्चों का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा जिला  से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार कुडू थाना क्षेत्र के तान मकरा स्थित मकरा घाट के पास कुंआ में महिला समेत 3 बच्चों का शव मिला है. वहीं शव मिलने के बाद से पूरे इलाकें में हड़कंप मच गया है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.

    मायके जाने के नाम पर घर से निकली थी महिला 

    मिली जानकारी के अनुसार कैरो थाना क्षेत्र के हुदू निवासी फूलदेव मुंडा की पत्नी अपने बच्चो के साथ मंगलवार को मायके जाने के नाम पर घर से निकली थी. जिसके बाद वापस नहीं लौटी. जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजने का प्रयास किया. लेकिन पत्नी और बच्चों का कोई पता नहीं चल सका. इसी बीच आज कुंए में शव मिलने की जानकारी मिली. धिरे-धिरे यह बात आग की तरह फैल गई. जिसके बाद कैरो थाना प्रशासन घटना स्थल पर पहुंची औऱ शव को कुएं से बाहर निकाला. शव बाहर निकाले जाने के बाद मृतक की पहचान हुदू निवासी फूलदेव उरांव की पत्नी उषा मुंडा के रूप में हुई है. उसके साथ-साथ 3 बच्चों की पहचान की गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है.

    जांच में जुटी पुलिस

    बता दें कि पुलिस के द्वारा जब शव को कुए से निकाला जा रहा था तब मां समेत तीनों बच्चे एक साथ बंधे हुए थे. जिसे देखने के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि मां समेत बच्चे कि हत्या की गई है. पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news