साहिबगंज के आर्सेनिक प्रभावित ग्राम डिहारी का डीसी ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

    साहिबगंज के आर्सेनिक प्रभावित ग्राम डिहारी का डीसी ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के डीसी हेमंत सती ने सदर प्रखंड के हाजीपुर पश्चिमि पंचायत पर स्थित आर्सेनिक प्रभावित गांव डिहारी में निर्मित चार ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण किया.वहीं निरीक्षण को लेकर डीसी ने बताया कि डिहारी ग्राम में दो किलोमीटर दूर स्थित रक्सी स्थान से पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है.उन्होंने सभी योजनाओं के सुचारू संचालन एवं जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिए.

    दिए कई निर्देश

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह सभी जलापूर्ति योजनाओं का जल गुणवत्ता परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए.ग्रामीणों से जल संयोजन राशि एवं मासिक जलकर संग्रहित किया जाए,ताकि योजना की मरम्मति एवं पाँच वर्ष की संपोषण अवधि के उपरांत भी जलापूर्ति व्यवस्था निरंतर जारी रह सके.संकलित जलकर राशि ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) के खाते में जमा की जाए,जिससे योजनाओं के सुचारू संचालन में सहूलियत हो सके,उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों में जल संयोजन अवश्य लें एवं समय-समय पर जल कर जमा कर योजना के दीर्घकालिक संचालन में सहयोग करें.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news