भारत जोड़ो यात्रा के देवघर पहुंचते ही उमड़ा जन सैलाब! राहुल गांधी को सुनने के लिए उत्साहित दिखे लोग,पढ़ें कांग्रेस नेता ने क्या कहा  

भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज देवघर पहुंची.राहुल गांधी की अगुवाई वाली यह यात्रा में उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर,प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम,पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव सहित दर्जनों नेता है.देवघर के मोहनपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमे जयराम रमेश,मीर,आलमगीर आलम ने ये बात कही.