जमशेदपुर में अपराधी हो जाएं सावधान, वरना उनके रिश्तेदारों पर भी कसेगा शिंकजा, संपत्ति जब्त करने की तैयारी में पुलिस

    जमशेदपुर में अपराधी हो जाएं सावधान, वरना उनके रिश्तेदारों पर भी कसेगा शिंकजा, संपत्ति जब्त करने की तैयारी में पुलिस

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर शहर मे अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर है,अपराधियों का पूरा डेटा पुलिस ने तैयार कर लिया है, अब तक कई अपराधियों को पुलिस जेल भी भेज दिया है, तो कई अपराधी पुलिस के डर से शहर छोड़ चुके है.जमशेदपुर पुलिस ने अपराधियों के रिश्तेदारों का भी एक डेटा बना ली है, अपराधियों द्वारा अर्जित सम्पति का भी ब्यौरा पुलिस ने तैयार किया है, अपराध के जरिये कमाए गए सम्पति को भी पुलिस जप्त करने की तैयारी में है,जिसमे पुलिस इन्कम टैक्स विभाग का भी सहयोग लेगी.

    जिला पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है

    वहीं जेल से आपराधिक घटनाओ को अंजाम देने वाले गिरोह पर भी पुलिस की पैनी नजर है, इसके लिए जिला पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है, जो उन अपराधियों पर नजर रखे हुए है,जो जेल से घटना को अंजाम देते है, साथ ही कई अपराधियों पर पुलिस सीसीए लगा चुकी है और कई अपराधियों पर सीसीए को लेकर अपराधियों की लिस्ट जिला के डीसी को सौंप दिया गया है.

    पढ़ें सिटी एसपी ने क्या कहा

    सिटी एसपी का साफ कहना है कि अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा, अपराधी आपराधिक घटनाओं को छोड़ दे नहीं तो शहर छोड़ दें, अन्यथा पुलिस उन्हें पताल से भी खोज कर उन पर कार्रवाई करेगी.अब देखना यह है कि पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाने के बाद आपराधिक घटनाओं पर कितना लगाम लगेगा.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news