चैन छीनतई गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चैन छीनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस गिरोह के कुल 9 सदस्यों को धर दबोचने में सफल रही है. शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चैन छीनतई की घटना इन दिनों आम बात हो गई थी. जिससे आम लोगों के साथ-साथ पुलिस भी काफी परेशान रहा करती थी. इसे देखते हुए सीतारामडेरा थाना थाना में एक मामला दर्ज एसआईटी का गठन किया गया और सिटी एसपी के नेतृत्व में डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी मिलकर 9 आरोपियों को धर दबोचा गया.
आए दिन देते थे घटना को अंजाम
गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने सोने के चैन, मोबाइल और बाइक जब्त किया है. एसएससी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इन दिनों शहर में छीनतई की घटना काफी बढ़ गई थी. आए दिन अपराधी किसी न किसी थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे थे. जिसे देखते हुए विशेष टीम बनाकर इन लोगों की गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+