धनबाद: दिनदहाड़े बदमाशों ने छीना पर्स, शिक्षिका का रो रोकर बुरा हाल


धनबाद (DHANBAD) : धनबाद में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. बाघमारा में दिनदहाड़े दुकानदार पर फायरिंग करने के बाद शनिवार को शहर के व्यस्तम इलाके हीरापुर में एक महिला का बैग छीन लिया गया. बैग में 45000 रुपए थे. महिला ऑटो से नीचे गिर गई और उसका हाथ टूट गया. महिला पेशे से टीचर हैं और स्कूल के एमडीएम का पैसा मिश्रित भवन स्थित बैंक ऑफ इंडिया से निकालकर स्कूल जा रही थी. तभी बाइक सवार अपराधियों ने बैग छीना और चलते बने.
माथा पीटते रह गई महिला और लुटेरी हो गए फरार
स्कूल टीचर ने 4 लाख स्कूल के और 50 हजार खुद के निकाले थे. इसके पहले भी इसी सड़क पर महिला के साथ घटना हुई थी. उस समय भी सड़क पर काफी भीड़ थी. महिला ऑटो से जा रही थी कि बाइक सवार अपराधियों ने उसका बैग छीना और फरार हो गए. इस घटना पर भी खूब हो हल्ला हुआ था, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला. उस समय तो महिला बस घटनास्थल पर बैठ माथा पीटते रह गई.
पुलिस अभियान के बाद भी नहीं हुई जुर्म में कमी
आखिर अपराधियों का मनोबल इतना अधिक क्यों बढ़ गया है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में भी घटना को अंजाम दे रहे हैं. सभी घटनाओं में बाइक सवार अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आती है. शहर में हेलमेट के नाम पर खूब बाइक चेकिंग होती है, लेकिन अपराधिक घटनाओं में कोई कमी नहीं आती.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद
4+