साइबर अपराधी डीसी बन कर मांग रहे बैंक डिटेल्स!फोन आने पर तुरंत करें शिकायत  

    साइबर अपराधी डीसी बन कर मांग रहे बैंक डिटेल्स!फोन आने पर तुरंत करें शिकायत  

    रांची(RANCHI):  साइबर अपराधी अलग अलग तरीके लोगों को शिकार बना कर बैंक खाता से पैसा उड़ाने में लगे है. अब और नई तरकीब लगा कर सरकारी कर्मचारी को फोन कर ठगी करने की कोशिश कर रहे है.रांची उपायुक्त और वरीय पुलिस अधिकारियों के नाम से फोन कर बैंक खाता और अन्य जानकारी मांग रहे हैं. इसकी जानकारी मिलने के बाद डीसी ने ऐसे फ्रॉड से बचने की अपील की है.       

    साइबर अपराधियों के द्वारा 7259314100,  9178526133 और अन्य मोबाइल नंबर से कॉल किया जा रहा है.  साइबर अपराधी खुद को वरीय पदाधिकारी बताकर पदाधिकारियों/कर्मचारियों से महत्वपूर्ण डेटा जैसे- वरीय पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल, लाभुकों की सूची आदि की जानकारी मांग कर रहे हैं.

    नजदीकी थाने में दर्ज कराएं शिकायत-उपायुक्त  रांची मंजूनाथ भजन्त्री

    उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने लोगों से ऐसे फर्जी कॉल से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ऐसे साइबर अपराधियों को किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी साझा ना करें.  उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ऐसे फर्जी कॉलर के खिलाफ नज़दीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की  है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news