CRIME WORLD - झारखंड और बिहार में शूटरों के निशाने पर जमीन कारोबारी, जानिए हाल में हुई घटनाओं का डिटेल्स

    CRIME WORLD - झारखंड और बिहार में शूटरों के निशाने पर जमीन कारोबारी, जानिए हाल में हुई घटनाओं का डिटेल्स

    धनबाद(DHANBAD): संगठित आपराधिक गिरोह से झारखंड तो परेशान है ही, झारखंड का बड़ा भाई बिहार भी कम परेशान नहीं है. मुजफ्फरपुर के जमीन कारोबारी आशुतोष शाही हत्याकांड के बाद खुफिया विभाग ने बिहार सरकार को अलर्ट किया है. कहा है कि आशुतोष शाही की हत्या के बाद कई गैंग  आमने-सामने है. आशुतोष शाही की हत्या के बाद विक्रांत शुक्ला की गिरफ्तारी और अन्य से पूछताछ से दूसरे क्षेत्रों में काम करने वाले अपराधी गिरोह आमने-सामने आ गए है. रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि शराब, बालू, जमीन और हथियार का सिंडिकेट चलाने वाले एकाएक सक्रिय हो गए है. इन कारोबारियों पर कब्जे के लिए गैंगवार की आशंका बढ़ गई है. 

    बिहार सरकार को खुफ़िआ विभाग ने किया है अलर्ट 
     
    खुफिया विभाग ने सुझाव दिया है कि अनहोनी को टालने के लिए कुछ नामचीन और कुछ गुमनाम संदेही  कारोबारियों की निगरानी जरूरी है. जमीन कारोबार का प्रमुखता से रिपोर्ट में जिक्र किया गया है.

    इधर, झारखंड में भी सुभाष मुंडा की हत्या जमीन कारोबार से जुड़े होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. झारखंड पुलिस ने भारी-भरकम जमीन कारोबारियों की सूची तैयार की है. उनसे लगातार पूछताछ चल रही है. इधर, जमशेदपुर के गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की हत्या दुमका के जरमुंडी थाने में कर दी गई है.  यह  हत्या गैंगवार का ही परिणाम है.  वैसे झारखंड में लगभग दस  संगठित अपराधी गिरोह काम करते है.  इनमें से कई के सरगना तो जेल में हैं तो कुछ फरार है. झारखंड एटीएस इन सब की कुंडली खंगाल रही है. झारखंड ATS की सक्रियता के बीच रांची और दुमका में दो बड़ी हत्याएं सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे है. 

    झारखण्ड में दस संगठित गिरोह बने है परेशानी के कारण 

    झारखण्ड में संगठित गिरोह को  सूचीबद्ध किया जाए तो अमन सिंह, जेल में रहते हुए गैंग चला रहा है.  उसी तरह प्रिंस खान की बात की जाए, तो पुलिस की चूक से ही वह देश से कहीं बाहर बैठकर गैंग चला रहा है. अमन साव  जेल में बैठकर रांची, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा में गैंग  चला रहा है.इसी तरह सुजीत सिन्हा का गिरोह लातेहार और पलामू में उत्पात मचा रहा है. सुजीत सिन्हा भी अभी जेल में है.  अमन श्रीवास्तव गिरोह रांची, लोहरदगा और रामगढ़ में अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहा है. अमन श्रीवास्तव अभी भी जेल में है.  विकास तिवारी का गिरोह रामगढ़ में सक्रिय है.  विकास तिवारी अभी जेल में है. सुधीर दुबे का गिरोह जमशेदपुर और सरायकेला में उत्पात मचा रहा है. अखिलेश सिंह के  जेल में रहते हुए उसके गिरोह के लोग जमशेदपुर और सरायकेला में घटनाओं को अंजाम दे रहे है.  आशीष मिश्रा गिरोह देवघर में उत्पात मचा रहा है. इसी तरह डब्ल्यू सिंह गिरोह  पलामू में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है.अपराधियों के बढ़ते मनोबल को इसी  से समझा जा सकता है कि  पतरातू में ATS के डीएसपी को ही गोली मार दी. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news