एक तरफा प्यार की सनक: बरवाअड्डा में पहले लड़की का गला काटा ,फिर पढ़िए कैसे की आत्महत्या की कोशिश 

    एक तरफा प्यार की सनक: बरवाअड्डा में पहले लड़की का गला काटा ,फिर पढ़िए कैसे की आत्महत्या की कोशिश 

    धनबाद(DHANBAD):  एक तरफा प्यार की सनक ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस एकतरफा प्यार का दुखद अंत भी हो गया है.  पहले लड़के ने लड़की  की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की , फिर खुद की नस काट कर और खुद का गाला काटकर   जान देने की कोशिश की. बुधवार को धनबाद के बरवा अड्डा में लड़की की हत्या के बारे में यही बाते सामने आई है.   इस घटना ने इलाके के लोगों को दहशत में डाल दिया है.  धनबाद के बरवाअड्डा  थाना क्षेत्र के पलैयडीह  गांव में बुधवार की दोपहर छात्रा निशा कुमारी की धारदार हथियार से गला काटकर  हत्या कर दी गई.  शव  खेत से बरामद किया गया.  पास में ही उसी  गांव का युवक विशाल रजवार घायल अवस्था में पाया गया था.  

    गला रेता  हुआ था और बाएं हाथ की नस कटी हुई थी

    उसका गला रेता  हुआ था और बाएं हाथ की नस कटी हुई थी.  उसके हाथ खून से सने थे.  पुलिस ने  उसे हिरासत में लेकर SNMMCH में भर्ती करा  दिया गया है.  शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  प्रथम दृष्टया  पुलिस भी यह मान  रही है कि  छात्रा की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या की कोशिश की है.  विशाल रजवार इसी वर्ष राजगंज कॉलेज से इंटर की परीक्षा पास की है.  मृतक के के पिता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.  निशा के परिजनों के अनुसार वह सुबह स्कूल गई थी.  स्कूल से लौटने में देर होने पर खोजबीन करते हुए परिजन खेत की ओर गए  तो देखा कि निशा का गला कटा हुआ है और लाश  खेत में पड़ी हुई है.  शव  से कुछ दूरी पर गांव का ही विशाल राजभर भी घायल हालत में मौजूद था.उसके हाथ खून से रंगे हुए थे.  उसने कहा कि मैं निशा की हत्या कर दी है.  इसके बाद कुछ लोग उसे अपने साथ लेकर अस्पताल गए.  सूत्रों के अनुसार विशाल रजवार इस घटना को अंजाम देने के लिए एक बंद फैक्ट्री   की बाउंड्री वाल में छुपा हुआ था.  निशा के पहुंचते ही उसने हथियार से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया.  निशा  जान बचाने के लिए खेत में दौड़ने लगी.  फिर विशाल ने उसकी गला रेतकर  हत्या कर दी. 
     
    खेत में कई जगह खून के धब्बे  बिखरे हुए थे

     खेत में कई जगह खून के धब्बे  बिखरे हुए थे.  सूत्रों के अनुसार विशाल छात्रा से एक तरफा प्यार करता था.  निशा उससे दूर-दूर रहती थी, इस कारण वह बौखला गया था.   कुछ लोग हत्या का कारण जमीन विवाद भी बता रहे हैं, हालांकि जमीन विवाद में इस तरह की हत्या अमूमन होती नहीं है.  चर्चा तो यह भी है कि हत्याकांड को अंजाम देने में विशाल के साथ कुछ और युवक भी थे.  गले में गहरे  जख्म के कारण विशाल  बोलने में असमर्थ है.  वह अर्ध विक्षिप्त स्थिति में है.  इस वजह से बुधवार को पुलिस उसका बयान नहीं ले सकीय.  पुलिस घंटों  उसका बयान लेने का इंतजार करती रही  लेकिन उसका बयान नहीं हो सका.  डॉक्टर के अनुसार विशाल राजभर के गले में 8 टांके लगाए गए है.  वही उसके बाएं हाथ की कलई भी कटी हुई पाई गई है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news