पुलिस मुखबिरी के आरोप में नेल्शन भेंगरा की गोली मारकर हत्या, माओवादियों ने शव के पास छोड़ा लेटर

    पुलिस मुखबिरी के आरोप में  नेल्शन भेंगरा की गोली मारकर हत्या, माओवादियों ने शव के पास छोड़ा लेटर

    चाईबासा (CHAIBASA) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बाहर नक्सल प्रभावित जराईकेला थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी ने अपने पुराने साथी नेल्शन भेंगरा की गोली मार हत्या कर दी. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी की रात करीब 10 बजे हथियारबंद नक्सली समठा गांव पहुंचे और नेल्शन भेंगरा को उसके घर से उठा कर अपने साथ ले गये. माओवादी ने पहले नेल्शन की जमकर पिटाई की. फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.

    नेल्शन भेंगरा का शव बरामद करने में जुटी पुलिस

    हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. सूत्रों की मानें तो पुलिस व सीआरपीएफ के जवान सारंडा के जराईकेला, मनोहरपुर और छोटानागरा क्षेत्र के जंगलों में सर्च अभियान चला रहे हैं. कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा खुद तिरिलपोसी में ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं. पुलिस नेल्शन भेंगरा का शव बरामद करने का प्रयास कर रही है.

    दो माह पहले जेल से बाहर आया था नेल्शन भेंगरा

    बता दें कि नेल्शन भेंगरा सारंडा जंगल क्षेत्र के जराईकेला थाना अंतर्गत समठा गांव का निवासी था. नेल्शन लंबे समय से बड़े नक्सलियों के साथ जुड़ा था. वह पुलिस के संपर्क में भी था. नेल्शन भेंगरा को ओडिसा की बिसरा थाना पुलिस ने मई 2023 में एक सड़क निर्माण कंपनी से लेवी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. दो माह पहले ही वह जेल से बाहर आया था. वहीं नेल्शन भेंगरा को ओडि़सा की बिसरा थाना पुलिस ने मई 2023 में एक सड़क निर्माण कंपनी से नक्सलियों के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में पकड़ कर जेल भेजा था. दो माह पहले हीं वह जेल से छूटा कर बाहर आए थे. जानकारी के मुताबिक पुलिस मुखबिरी के आरोप में नेल्शन भेंगरा की हत्या की गई. 

    रिपोर्ट. संतोष वर्मा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news