दंपत्ति हत्या मामला, फरार बेटी के साथ प्रेमी धराया, क्यों हुई हत्या, जानिए

    दंपत्ति हत्या मामला, फरार बेटी के साथ प्रेमी धराया, क्यों हुई हत्या, जानिए

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): टेल्को थाना के मनीफीट मंडल बस्ती में कल हुए दंपत्ति की हत्या मामले में पुलिस ने बेटी खुशबू को बिरसानगर से गिरफ्तार कर लिया हैं. पुलिस ने बिरसानगर के ओम नगर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. इस मामले में खुशबू के कथित प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया हैं. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही हैं.

    यह भी पढ़ें:

    दंपत्ति की हत्या, नाबालिग बेटी फरार, जांच में जुटी पुलिस

    जानकारी के अनुसार प्रेमी की उम्र लगभग 25 साल है. वह लगातार खुशबू के घर आना-जाना करता था. घटना की रात भी वह वहीं था. अचानक से भूपेंद्र प्रसाद ने दोनों को साथ देख लिया. जिसके बाद कथित प्रेमी ने हथौड़े से मारकर उसकी हत्या कर दी. इसी बीच सविता ने भागने का प्रयास किया पर उसकी भी हत्या कर दी. पुलिस ने जो नोट बरामद किया था, वह भी कथित प्रेमी ने ही लिखा था. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी. बता दें कि सोमवार सुबह मंडल बस्ती में भूपेंद्र प्रसाद और सविता देवी का शव पाया गया था. पुलिस ने उनकी बेटी खुशबू द्वारा लिखा गया एक नोट पाया गया जिसमे उसने हत्या की बात कबूल की थी और कहा था कि वह आत्महत्या करने जा रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news