GUMLA: मछली पालन के लिए ग्रामीणों को मिलने वाला है सात टैंक का तोहफा- सड़कों का भी बिछेगा जाल

    GUMLA: मछली पालन के लिए ग्रामीणों को मिलने वाला है सात टैंक का तोहफा- सड़कों का भी बिछेगा जाल

    गुमला(GUMLA): आदिवासी बहुल गुमला जिले के ग्रामीणों को मछली पालन के लिए सात टैंक का तोहफा मिलने वाला है. उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना से बायोफलोक के तहत 07 टैंक का निर्माण करवाया जा रहा है. वहीं सड़कों का भी जाल बिछेगा. पथ निर्माण विभाग ने विभिन्न इलाकों के लिए कुल 61.208 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति दी है. ये बातें डीसी सुशांत गौरव ने मीडिया साझा की हैं.

    ये भी पढ़ें:

    सिंग में लगा स्टीकर चमकते ही आप समझ जाएंगे पशु सामने है- वाहन स्लो कर लें

    जीएनएम और एएनएम की हुई नियुक्ति

    डीसी सुशांत गौरव ने बताया कि प्रसिद्ध टांगीनाथ के लिए सड़क की समस्या का समाधान हो गया है. जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा. उपायुक्त सुशांत गौरव ने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सही करने के उद्देश्य से जिले में कुल 162 जीएनएम और एएनएम की नियुक्ति की गई है. डीसी ने बताया कि जिले में खाद्यान्न की रख-रखाव के लिए तीन गोदाम के निर्माण को स्वीकृति मिल गयी है. जिले के सिसई, भरनो और सदर ब्लॉक में एक-एक गोदाम का निर्माण करवाया जायेगा. डीसी सुशांत गौरव ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा समाहरणालय परिसर में एक हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है, ताकि जरूरतमन्दों को मदद मिल सके.

    40878 लोगों का अब तक बना एपिक कार्ड

    डीसी ने बताया कि जिला के 40878 लोगो के एपिक कार्ड बनवाया गया है. वहीं जिले में बन रहा पलमा-गुमला पथ निर्माण के लिए 28 गांव में से 16 गांव की जमीन को हैंड ओवर कर दिया गया है. इसके साथ ही मुआवजा की राशि का 61.63 प्रतिशत राशि दी जा चुकी है. डीसी सुशांत गौरव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 53202 स्वीकृति की गई है, जिसमे से 43376 आवास पूरा हो चुका है. डीसी सुशांत गौरव ने बताया कि जिला में जल संचय को लेकर 75 अमृत सरोवर का निर्माण करवाया जाना है, जिसका काम शुरू हो गया है. उन्होंने बताया कि जिला के लोगो को जरूरत पड़ने पर आसानी से रक्त मिल सके. इसे लेकर जिले के सदर हॉस्पिटल से लेकर उपस्वास्थ्य केंद्र तक कैम्प लगाकर रक्तदान करवाया जा रहा है. डीसी सुशांत गौरव ने कहा कि जिले के आम लोगो को विकास योजनाओ का सीधा लाभ मिल सके. इसे लेकर सभी योजनाओ की विशेष मॅानिटरिंग की जा रही है. जिले के विकास के लिए उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news