धनबाद के कांग्रेसियों ने फूंका पुतला और भाजपा को चेताया, जानिए क्यों

    धनबाद के कांग्रेसियों ने फूंका पुतला और भाजपा को चेताया, जानिए क्यों

    धनबाद(DHANBAD): त्रिपुरा में कांग्रेस के प्रभारी और झारखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार पर बुधवार को त्रिपुरा में हमले के बाद धनबाद के कांग्रेसी गुस्से में हैं. यह हमला तब हुआ, जब वह एक मोटरसाइकिल जुलूस के साथ जा रहे थे. उनके सिर पर चोट लगी है, उनके नजदीक से पत्थर फेंका गया है.  इस घटना को लेकर धनबाद युवा कांग्रेस के नेतृत्व में शुक्रवार को पुतला फूंका गया. नारेबाजी की गई, इस घटना को कायरतापूर्ण बताते हुए एक जुलूस निकाला गया. जुलुस की शक्ल में युवा कांग्रेस के नेता अपराह्न  रणधीर वर्मा चौक पहुंचे और पुतला दहन किया. साथ ही इस घटना की कड़ी निंदा की.

    हम न डरे थे और न डरेंगे

    यह कार्यक्रम धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में किया गया. जबकि झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि भाजपा की गुंडागर्दी हम नहीं चलने देंगे. त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बाइकर्स गैंग बनाए हुए हैं, जो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमला बोल रहे हैं. भाजपा चाहे जो भी कर ले, कांग्रेस के लोग डरने वाले नहीं हैं. जरूरत पड़ी तो धनबाद और झारखंड से हजारों-हजार कार्यकर्ता त्रिपुरा जाएंगे और भाजपा के इस कथित गुंडागर्दी का विरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भी कांग्रेस की जीत पक्की है, इसलिए लोग घबरा गए हैं. कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर अजय कुमार का उत्साह बढ़ाया. नारा दिया कि डॉ अजय कुमार आप संघर्ष करो, हम आपके साथ है. राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगे.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news