अशोक सिंह की अगुवाई में कांग्रेसी पहुंचे रांची,कहा:केंद्र सरकार आदिवासियों का अस्तित्व मिटाने की साजिश कर रही 

    अशोक सिंह की अगुवाई में कांग्रेसी पहुंचे रांची,कहा:केंद्र सरकार आदिवासियों का अस्तित्व मिटाने की साजिश कर रही 

    धनबाद(DHANBAD): सरना कोड को जनगणना के सातवें कॉलम में शामिल करने की मांग को लेकर झारखंड में कांग्रेस सड़क पर है.सोमवार को रांची में कांग्रेसियों ने एकदिवसीय धरना दिया. यह कांग्रेस का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से लोगों ने शिरकत की. धनबाद से कांग्रेस के वरीय नेता अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता रांची पहुंचे थे.  एकदिवसीय धरना में हिस्सा लिया. 26 मई के इस कार्यक्रम को लेकर पहले ही घोषणा की गई थी. अशोक सिंह ने कहा कि जैन, सिख ,बौद्ध सभी का कोड है. 

    लेकिन आदिवासियों का कोई कोड नहीं है. देश के विभिन्न राज्यों में 15 करोड़ से अधिक आदिवासी हैं. जो झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में रह रहे हैं. झारखंड विधानसभा से इसे पारित कर केंद्र को भेज दिया गया है. लेकिन केंद्र सरकार इस पर कुंडली मारकर बैठी है. अशोक सिंह ने कहा कि यह आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने की साजिश है. इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी अब उठ खड़ी हुई है. जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने वाले इन आदिवासियों के कोड के लिए अब कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन करेगी. जरूरत पड़ी तो नई दिल्ली के जंतर मंतर पर भी आंदोलन होगा. अशोक सिंह के साथ गए नेताओं में योगेन्द्र सिंह योगी, पप्पू पासवान, राजू दास,दिलीप मिश्रा, मोईन खान, अरविंद कुमार सैनी, गोपाल धारी, कामता पासवान, मनीर अंसारी, जावेद खान, रिंकू साव सहित दर्जनों शामिल थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news