भाजपा सचिवालय घेराव पर कांग्रेस का तंज, कहा- अब हेलिकॉप्टर के सहारे भीड़ जुटाएगी भाजपा

    भाजपा सचिवालय घेराव पर कांग्रेस का तंज, कहा- अब हेलिकॉप्टर के सहारे भीड़ जुटाएगी भाजपा

    रांची(RANCHI):  भाजपा हेमन्त सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने जा रही है. बुधवार को सचिवालय घेराव कर सरकार के खिलाफ आक्रोश दिखाएगी. इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा पूरी तैयारी में जुटी है.वहीं इसपर सत्ता पक्ष के ओर से भाजपा पर निशाना साधा जा रहा है. कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि किस तरह से आक्रोश दर्ज कराएंगे यह कल का दिन ही बताएगा. झामुमो ने तंज कसते कहा कि भाजपा के कार्यक्रम में चार हजार लोग पहुंचेंगे. इससे बेहतर शालीमार बाज़ार में सभा को कर लेते.

    भाजपा के लोग आपस में लड़ा कर शासन करते हैं: राकेश सिन्हा

    कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड में भाजपा का कार्यक्रम पूरी तरह से फेल साबित होगा. देश में महंगाई कहां है,डॉलर के मुकाबले रुपया पूरी तरह से धराशायी है. देश के जो 609 पायदान पर खड़ा व्यक्ति आज दुनिया के सबसे अमीर आदमी में गिनती हो रहा है.अडानी को मोदी जी ने किस तरह का गुणा दिया. अंग्रेज देश में फूट डालो राज करो की नीति अपनाते थे.और भाजपा के लोग आपस में लड़ा कर शासन करते हैं.आज देश में राजनीतिक इस स्तर पर पहुंच गई है की यहां मंदिर मस्जिद हिन्दू मुस्लिम पर राजनीति कर रहे हैं.लेकिन जनता अब जान चुकी कल का कार्यक्रम पूरी तरह से फेल साबित होगा. भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अभी ट्रेन से लाया जा रहा है. कुछ दिन में हेलिकॉप्टर से भी कार्यकर्ता को लाया जाएगा. इनके पास अब कोई कार्यकर्ता जुड़ने को साथ नहीं आ रहा है. 2024 में जनता इनके ताबूत में आखरी कील ठोकने का काम करेगी.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news