मानसून सत्र: विधायकों की खरीद-फरोख्त का मुद्दा उठा , प्नदीप यादव ने कहा -यह लोकतंत्र की ह'त्या


रांची (RANCHI): शुरुआती घंटे में आज झारखंड विधानसभा में कुछ विधायकों ने पटल पर अपनी बात रखी. पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने सदन के अंदर विधायकों की खरीद-फरोख्त का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है. विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के हत्यारे हैं. विपक्ष खाट पर चर्चा करने के लिए सदन के अंदर हंगामा कर रहा है. वही, सत्ता पक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि इस पर चर्चा दूसरी पाली में होगी.
मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सुखाड़ को लेकर सरकार गंभीर है. दूसरी पाली में इस पर चर्चा की जाएगी. वहीं, स्पीकर बार-बार यह कहते हुए अपील कर रहे हैं कि कार्य मंत्रणा की बैठक में ही निर्णय लिया गया था कि सुखाड़ पर चर्चा सदन के अंदर होगी. दीपिका सिंह पांडेय ने GST पर 18 प्रतिशत अतिरिक्त भार संवेदकों की झेलना पड़ रहा है. लगातर विपक्ष के द्वारा प्रश्नकाल को बाधित करने की कोशिश जारी है. सदन के बाहर मीडिया से रूबरू कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने विधायक की गाड़ी से पकड़े गए रुपए के मामले पर बात करने से इनकार कर दिया.
4+