धनबाद: भाजपा के बजट परिचर्चा में बोले आम और ख़ास, मध्यम वर्ग को भी मिली है बड़ी राहत

    धनबाद: भाजपा के बजट परिचर्चा में बोले आम और ख़ास, मध्यम वर्ग को भी मिली है बड़ी राहत

    धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को केंद्र सरकार के बजट पर धनबाद में परिचर्चा की.  इस परिचर्चा में गोड्डा के विधायक अमित मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे. उन्होंने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है. अमृतकाल के इस पहले बजट में भारत के विकास की मजबूत आधार रखी गई है. भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकते सितारे की तरह बनाने की कोशिश की गई है. सात फोकस वाले क्षेत्रों का इसमें समावेश किया गया है. इस परिचर्चा में धनबाद के प्रबुद्ध लोग शामिल थे.

    सात क्षेत्रों में किया गया है फोकस

    पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक राज सिन्हा सहित अन्य इस बजट को विकास बुनियादी ढांचे में परिवर्तन वाला बजट बताया. विधायक अमित मंडल ने कहा कि साथ फोकस क्षेत्रों में समावेशी विकास, वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढांचा में निवेश, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति तथा वित्तीय क्षेत्रों पर बल दिया गया है. इस बजट में मध्यम वर्ग को भी काफी राहत मिली है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news