सस्ता हुआ कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर, जानिए रांची की नई कीमत 

    सस्ता हुआ कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर, जानिए रांची की नई कीमत 

    रांची(RANCHI): कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है. रांची में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 180.50 रुपए सस्ता किया गया है.  नई कीमत 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी हो गई है. हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

    मालूम हो‍ कि जून में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 129 रुपये की कमी की गई थी. इसके बाद रांची में इसकी कीमत 2,375 रुपये हो गई थी. जुलाई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 180.50 रुपये की कमी की गई है. एक जुलाई से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2194.50 रुपये हो गई है. वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 7 मई, 2022 को 50 रुपये का इजाफा किया गया था. इसके बाद कीमत 1057 रुपये हो गई थी. फिर 19 मई को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपये की वृद्धि की गई थी. दाम बढ़ने के बाद रांची में इसकी कीमत 1060.50 रुपये हो गई थी. फिलहाल इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news