CM हेमंत की पत्नी सहेलियों के संग पहुंची शॉपिंग करने, पति के जन्म दिन के लिए खरीद तोहफा!

    CM हेमंत की पत्नी सहेलियों के संग पहुंची शॉपिंग करने, पति के जन्म दिन के लिए खरीद तोहफा!

    रांची (RANCHI):  आदिवासी महोत्सव की धूम पूरे झारखंड में है. हर कोई बिरसा स्मृति उद्यान अपने दोस्तों के साथ पहुंच रहे है.इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मेले में घूम कर मस्ती करती दिखी.बिना किसी सुरक्षा के आम लोगों के जैसा सभी मिल रही थी.जैसे ही लोगों को पता चला की CM की पत्नी पहुंची है उनके साथ स्लेफी लेने वालों की लाइन लग गई.कल्पना ने सभी स्टॉल पर घूम कर उनका जायजा लिया.साथ ही कुछ घर गिरस्थी का सामान भी खरीद कर घर ले गई.

    इस दौरान कल्पना सोरेन ने सभी देश वासियों को आदिवासी दिवस की बधाई दी.उन्होंने कहा कि देश में बहुत सारे त्योहार है. इसी तरह  आदिवासी महोत्सव है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा दो दिनों के महोत्सव की शुरुआत की गई है. यह काफी अच्छी पहल है.

    उन्होंने बताया कि सभी स्टॉल पर घूम कर वह उसको अच्छी तरीके से देख रही है. CM के लिए भी वह यहां से भी कुछ ले कर जाएंगी. जिस तरह से सभी झारखंडियों को जो चीज पसंद है वही हमारें घर में भी बनता है. CM को झारखंडी व्यंजन काफी पसंद है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news