देवघर को सीएम देंगे 524 करोड़ की सौगात, सिकटिया लिफ्ट इरीगेशन योजना का करेंगे शिलान्यास, इतने किसानों को मिलेगा लाभ

    देवघर को सीएम देंगे 524 करोड़ की सौगात, सिकटिया लिफ्ट इरीगेशन योजना का करेंगे शिलान्यास, इतने किसानों को मिलेगा लाभ

    देवघर(DEOGHAR):देवघर के सारठ क्षेत्र स्थित सिकटिया बाराज में आगामी 27 जून को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आने वाले हैं. यहां वह लिफ्ट इरीगेशन योजना की आधारशिला रखेंगे. मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर आज जिला के डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसपी सुभाष चंद्र जाट ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. मौके पर बोलते हुए डीसी ने बताया कि समय से पहले सीएम के कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली जाएगी.

    देवघर ही नही जामताड़ा के इन प्रखंडो के किसान होंगे लाभान्वित

    अजय नदी पर बना सिकटिया बाराज के लिफ्ट इरीगेशन योजना पर 524 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस योजना से देवघर जिला का सारठ,करौं और जामताड़ा जिला का करमाटांड़ और जामताड़ा प्रखंड के 208 गांव के किसानों को अपनी खेती के लिए सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी. डीसी, एसपी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news