दो दिवसीय दौरे पर दुमका पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन, मयूराक्षी नदी पर बने राज्य के सबसे लंबे पुल का किया लोकार्पण

    दो दिवसीय दौरे पर दुमका पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन, मयूराक्षी नदी पर बने राज्य के सबसे लंबे पुल का किया लोकार्पण

    दुमका(DUMKA):अपने दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका पहुंचे.दुमका के कुमराबाद में मयूराक्षी नदी पर निर्मित राज्य के सबसे लंबे पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया.इस पुल की लंबाई 2.34 किलोमीटर है जो 198.11 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है. वही इसमे कुल 52 स्पेन है. पुल की चौड़ाई 16 मीटर है. पुल को आधुनिकतम तकनीक से बनाया गया है, जिसके बीचो-बीच सैलानियों को आकृष्ट करने एवं आसपास की नैसर्गिक सौंदर्यता को देखने के लिए 8 स्पेन में पुल की चौड़ाई 30 मीटर रखा गया है. जो सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु है.अपने संबोधन में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मयूराक्षी नदी के ऊपर मसानजोर डैम के निर्माण के उपरांत कई गांव का संपर्क दुमका जिला मुख्यालय से टूट गया था. 

    मयूराक्षी नदी पर बने राज्य के सबसे लंबे पुल का किया लोकार्पण

    यह महत्वाकांक्षी उच्च स्तरीय पूल पथ निर्माण विभाग के दो महत्वपूर्ण पथों जिसमें दुमका एयरपोर्ट - चकलाता पथ तथा सीत पहाड़ी मोड - सिगड़ी - हाडको पथ जो मसानजोर और जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड को जोड़ता है. इससे दुमका जिला के मसलिया एवं रानेश्वर प्रखंड के दर्जनों गांव की एक बड़ी आबादी का दुमका शहर से पुनः संपर्क स्थापित हो गया है. इस पुल के निर्माण से दुमका शहर से पश्चिम बंगाल स्थित प्रमुख स्थल सीयूडी एवं पर्यटन स्थल शांतिनिकेतन की दूरी कम हो जाएगी और दुमका शहर को पश्चिम बंगाल से जोड़ने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग का सृजन हुआ है. जिससे इस क्षेत्र में कृषि, आर्थिक, औद्योगिक एवं पर्यटन के विकास से रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त होगा.

    रिपोर्ट- पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news