जन्मदिन पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया भावुक पोस्ट, कहा बिना अपराध जेल में बिताया 150 दिन

    जन्मदिन पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया भावुक पोस्ट, कहा बिना अपराध जेल में बिताया 150 दिन

    रांची(RANCHI): हेमंत सोरेन आज आपका 49 वां जन्मदिन मना रहे है. ऐसे में उन्होंने अपने जेल यात्रा को याद किया है. उन्होंने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक भावुक  पोस्ट करते हुए और अपने हाथ के निशान को दिखते  हुए x प्लेटफॉर्म पर अपना दर्द बयान किया है.

    क्या  है पोस्ट मे

    हेमंत सोरेन ने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है “आज अपने जन्मदिन के मौक़े पर बीते एक साल की स्मृति  मेरे मन में अंकित है - वह है यह कैदी का निशान - जो जेल से रिहा होते वक्त मुझे लगाया गया। यह निशान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक है. जब एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत, बिना कोई शिकायत, बिना कोई अपराध जेल में 150 दिनों तक डाल सकते हैं तो फिर ये आम आदिवासियों/दलितों/शोषितों के साथ क्या करेंगे - यह मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है”

    इसे बाद उन्होंने लिखा “इसलिए ,आज के दिन मैं और ज़्यादा कृतसंकल्पित हूँ हर शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, मूलवासी के पक्ष में लड़ने के अपने संकल्प को और मजबूत करता हूं. मैं हर उस व्यक्ति/समुदाय के लिए आवाज उठाऊंगा जिसे दबाया गया है, जिसे न्याय से वंचित रखा गया है, जिसे उसके रंग, समुदाय, ख़ान पान, पहनावे के आधार पर सताया जा रहा है.  हमें एकजुट होकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना होगा जहां कानून सभी के लिए समान हो, जहां सत्ता का दुरुपयोग न हो. हां, यह रास्ता आसान नहीं होगा. हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. लेकिन मुझे विश्वास है कि हम मिलकर इन चुनौतियों को पार कर सकते हैं. क्योंकि हमारे देश की एकता, विविधता में ही हमारी शक्ति है.

    पुनः आप सब के स्नेह एवं आज के दिन दी जा रही दुआ, आशीर्वाद एवं अपनापन के लिए धन्यवाद”

    31 जनवरी को हुई थी गिरफ़्तारी

    आपको बता दे कि हेमंत सोरेन को ED  के अधिकारियों ने 31 जनवरी की शाम को उनके आवास से  जमीन घोटाले मामले  में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद लगातार हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए हर जगह प्रदर्शन हो रहे थे.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news