निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से CM हेमंत सोरेन ने की मुलाकात

    निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से CM हेमंत सोरेन ने की मुलाकात

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. मुलाकात दिल्ली स्थित मुर्मू के आवास में हुई. इस दौरान सीएम ने उन्हें बधाई दी. आपको बता दें कि जेएमएम पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया था. वहीं, जेएमएम के अलावा झारखंड कांग्रेस के 10 विधायकों ने भी कॉस वोटिंग की थी.

    CM ने ट्वीट कर दी जानकारी  
    दरअसल, दोनों की मुलाकात कई घंटों तक चली. द्रौपदी देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं. सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि ‘ देश के राष्ट्रपति निर्वाचित आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से दिल्ली में भेंट हुई. आदरनीय द्रौपदी मुर्मू जी को समस्त झारखंडवासियों की ओर से अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार. मिली जानकारी के अनुसार सीएम 23 जुलाई को झारखंड की नयी पर्यटन नीति की लॉचिंग कार्यक्रम को लेकर दिल्ली गये थे.

     

    कॉपी: विशाल कुमार, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news