त्योहारों को लेकर सीएम हेमंत की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    त्योहारों को लेकर सीएम हेमंत की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    रांची (RANCHI) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्गा पूजा,दीपावली,छठ महापर्व समेत अन्य पर्व -त्योहारों के दौरान लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हाई लेवल मीटिंग की है. जिसमे मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीसी और एसपी को विधि व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की. इससे पहले झारखंड डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पुलिस मुख्यालय में मीटिंग कर विधि व्यवस्था को लेकर 10 पॉइंट्स पर चर्चा की थी. इसके साथ ही सभी जिलों के अधिकारियों से फीडबैक ली. तो वहीं सेंसिटिव स्थान को चिन्हित कर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई.

    पूर्व की घटनाओं के केश पेंडिंग,उपद्रवी पर निरोधात्मक कार्रवाई, सोशल मीडिया पर मॉनीटरिंग,भीड़ और ट्रैफिक का मैनेजमेंट और फायर फाइटिंग के इक्विपमेंट,क्राउड मैनेजमेंट,पूजा के दौरान रूट की साफ सफाई समेत बिजली पानी की व्यवस्था से संबंधित मामले पर मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई है. वही मुख्यमंत्री ने पदाधिकारी को शांतिपूर्ण तरीके के साथ और विधी व्यवस्था से करने का निर्देश दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news