CM हेमंत ने शहीद निर्मल महतो की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, कहा- वीर-शहीदों को मिलेगा पूरा सम्मान

    CM हेमंत ने शहीद निर्मल महतो की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, कहा- वीर-शहीदों को मिलेगा पूरा सम्मान

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की जयंती पर जमशेदपुर के उलियान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सीएम ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर आज पूरा राज्य उन्हें याद और नमन कर रहा है. वे झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता थे. उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से झारखंड अलग राज्य आंदोलन और संघर्ष को ताकत और धार दी थी. इस खातिर उन्होंने अपनी कुर्बानी दे दी. झारखंड अलग राज्य आंदोलन में उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकते हैं. हमें उनके सपनों और बताए गए पद चिन्हों पर चलकर झारखंड का नवनिर्माण करना है. बता दें कि मुख्यमंत्री आज वीर शहीद निर्मल महतो के 72वें जन्मदिन के अवसर पर जमशेदपुर के कदमा, उलियान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने इस अवसर उनके परिजनों से मुलाकात की.

    झारखंड राज्य के लिए कई वीरों ने दी शहादत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुजी के नेतृत्व में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कई वीरों ने अपना शहादत दी थी. आज हम उन शहीदों के सपनों के झारखंड का निर्माण करने का काम कर रहें हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य आंदोलन के वीर-शहीदों को पूरा सम्मान और अधिकार देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है. शहीदों के परिजनों/आश्रितों को पेंशन के साथ नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण समेत कई अन्य सुविधाएं देने का निर्णय लिया है.

    हर वर्ग और तबके के उत्थान और विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं

    यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़े, गरीब, किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें आच्छादित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हमारे राज्य के आंदोलनकारियों ने सामंतवाद के खिलाफ आंदोलन कर अपने बातों को रखा, उसी प्रकार आज उन्हें वंचितों, शोषितों, असहाय, गरीब और समाज के पिछड़े वर्ग के हक अधिकार के लिए अपने आवाज को बुलंद करना है.

    ये रहें मौजूद

    इस अवसर पर मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग चम्पाई सोरेन, मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग बन्ना गुप्ता, मंत्री, विधायक घाटशिला राम दास सोरेन, विधायक, ईचागढ़ सविता महतो, विधायक, बहरागोड़ा समीर मोहंती, विधायक पोटका संजीव सरदार, विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रहे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news